लाइव न्यूज़ :

T20 World Cup: अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रन से हराया, प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर, केवल 5 बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंचे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 31, 2021 19:22 IST

T20 World Cup: सभी खिलाड़ियों ने उनसे हाथ मिलाये और मैदान पर अफगानिस्तान के प्रशंसकों ने हाथ से सलामी दी। टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे नामीबिया के बल्लेबाज चल नहीं पाए। असगर अफगान ने 31 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।नवीन उल हक ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

T20 World Cup: अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रन से हारा दिया। नामीबिया की टीम 98 रन पर आउट हो गई। केवल 5 बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंचे। नवीन उल हक ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। नामीबिया के बल्लेबाज चल नहीं पाए। 

अफगानिस्तान ने शानदार गेंदबाजी से रविवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में नामीबिया को 62 रन से हराकर अपने पूर्व कप्तान असगर अफगान को जीत से विदाई दी। पिछले मैच में पाकिस्तान से करीबी मैच में हारने वाली अफगानिस्तान ने पहले मैच में स्काटलैंड को हराया था और यह उसकी दूसरी जीत थी। अफगानिस्तान चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट 3.097 है। टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही नामीबिया ने भी पिछले मैच में स्काटलैंड पर जीत हासिल की थी।

मोहम्मद शहजाद के 45 रन की मदद से आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। शहजाद के अलावा टीम के लिए हजरतुल्लाह जजई ने 33, कप्तान मोहम्मद नबी ने नाबाद 32 और असगर अफगान ने 31 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।

अफगानिस्तान ने अपने शानदार गेंदबाजी आक्रमण से नामीबिया को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 98 रन ही बनाने दिये। नामीबिया के लिये कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी और उसके लिये सबसे ज्यादा 26 रन डेविड विसे ने बनाये।

अफगानिस्तान के लिये हामिद हसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट झटके जबकि नवीन उल हक ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाये। स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने 14 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया। गुलबदिन नईब ने चार में से एक ओवर मेडन डाला और 19 रन देकर दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपअफगानिस्तान क्रिकेट टीमआईसीसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह