लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद पहली बार बोले स्वामी चिन्मयानंद, जो भी कहूंगा, एसआईटी के सामने बोलूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 15:56 IST

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद आठ साल बाद फिर विवादों में फंस गए हैं। पहले उनकी शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। इस बार उनके कॉलेज की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए। छात्रा ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि चिन्मयानंद ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। वीडियो 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर आया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में आरोपों की जांच एवं दर्ज अभियोगों की निष्पक्ष विवेचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली में चिन्मयानंद के विरुद्ध लड़की का अपहरण करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद शाहजहांपुर में एक विधि छात्रा द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पहली बार प्रेस के सामने आए।  खुद पर आरोप लगने के बाद पहली बार प्रेस से मुखातिब हुए चिन्मयानंद ने कहा कि मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और इसकी जांच के लिये विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन हो चुका है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उनको जो भी कहना है वह एसआईटी के सामने ही कहेंगे। उन्होंने कहा कि वह मीडिया के सामने अपनी बात रख कर एसआईटी द्वारा की जा रही सुनवाई में व्यवधान पैदा करना नहीं चाहते।

मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है: चिन्मयानंद

पूर्व गृह राज्यमंत्री ने इस प्रकरण के पीछे साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में एलएलएम की कक्षाएं शुरू कराने का प्रयास कर रहे थे तब भी कॉलेज के कुछ लोगों ने हंगामा किया था। उन्होंने कहा कि आज जब वह विश्वविद्यालय बना रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें इस बारे में प्रस्ताव देना था, तभी इसे बाधित करने के लिए यह मामला उछाल दिया गया। चिन्मयानंद ने कहा ''मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि वह कौन लोग हैं जो जिले के विकास में रोड़ा डाल रहे हैं। आखिर उनकी मंशा क्या है?'' 

चिन्मयानंद के वकील ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर क्या कहा? 

दूसरी ओर, स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि कालेज प्रबंध समिति और कालेज प्रशासन की ओर से तीन अधिवक्ताओं की एक टीम बनाई गई है जो इस मामले की जांच करेगी और पूरी रिपोर्ट प्रबंध समिति को सौंपेगी।

किसने लगाया चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप 

स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में एलएलएम की एक छात्रा ने गत 24 अगस्त को फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था। उसमें उसने 'एक सन्यासी' द्वारा कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद किये जाने का आरोप लगाते हुए खुद को तथा अपने परिवार को जान का खतरा बताया गया था। इसके बाद से वह लापता हो गई थी। छात्रा के पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली में चिन्मयानंद के विरुद्ध लड़की का अपहरण करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया था। बाद में यह मामला उच्चतम न्यायालय पहुंच गया था, जिसके निर्देश पर प्रकरण की जांच के लिये एसआईटी गठित की गयी है। लड़की को हाल ही में राजस्थान में बरामद किया गया था। 

चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न के लगे आरोपों के लिए एसआईटी गठित की गई है

स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में आरोपों की जांच एवं दर्ज अभियोगों की निष्पक्ष विवेचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन कर दिया। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शाहजहाँपुर जिले के सुखदेवा नन्द विधि महाविद्यालय में अध्ययनरत विधि छात्रा एवं उसके भाई द्वारा प्रबंधन तंत्र पर लगाये गये आरोपों को देखते हुए उनकी जांच और निष्पक्ष विवेचना के लिए विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन कर दिया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशस्वामी चिन्मयानंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला