लाइव न्यूज़ :

लड़की के बयान के बाद वायरल वीडियो से बढ़ सकती है BJP नेता चिन्मयानंद की मुश्किलें, जानें आखिर वीडियो में क्या है?

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 11, 2019 12:21 IST

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद आठ साल पहले भी विवादों में घिरे थे। पहले उनकी शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। इस बार उनके कॉलेज की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए। छात्रा ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि चिन्मयानंद ने उसका यौन उत्पीड़न किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएसआईटी को दिये बयान में लॉ छात्रा ने बताया है कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसके साथ बलात्कार और एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण भी किया है। स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में आरोपों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व गृह राज्‍य मंत्री स्‍वामी चिन्‍मयानंद को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि जो शख्स दिख रहा है वो चिन्‍मयानंद हैं। हालांकि इस बात की फिलहाल कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है कि उस वीडियो में दिखने वाला शख्स चिन्‍मयानंद है या फिर इस वीडियो शाहजहांपुर मामले से कोई लेना-देना है। यूपी के शाहजहांपुर के एक लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा स्‍वामी चिन्‍मयानंद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसका रेप और यौन शोषण किया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र का मोटा सा इंसान दिख रहा है, जो अर्धनग्न है और वो एक लड़की से मसाज ले रहा है। ये वायरल वीडियो तकरीबन दस मिनट का है। इस वायरल वीडियो की लोकमत न्यूज हिंदी भी पुष्टी नहीं करता है।   

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो जनवरी 2014 की है। वीडियो के शुरुआत में एक लड़की अधेड़ उम्र के शख्स के पैरों का मसाज कर कर रही है। वीडियो में से बातचीत की आवाज भी आती है। जिसमें अधेड़ उम्र का शख्स लड़की से बोलता है कि तुम छह तारीख से कोर्ट में बैठो। इसपर लड़की कहती है, छह तारीख को ही मिलना होगा फिर। अब तो गिने-चुने ही दिन बचे हैं। इसके बाद अधेड़ उम्र का शख्स कहता है, तुम अब घर से कोर्ट जाया करो, हॉस्टल को बंद कर दिया जायेगा, यहां अब कोई रहेगा नहीं। 

शाहजहांपुर की लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने चिन्‍मयानंद को लेकर दिया ये बयान 

एसआईटी को दिये बयान में लॉ छात्रा ने बताया है कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसके साथ बलात्कार और एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण भी किया है। उसने दावा किया कि यह रिपोर्ट दिल्ली के लोधी रोड थाने में जीरो क्राइम नंबर पर दर्ज करके शाहजहांपुर भेज दी गई है, मगर स्थानीय पुलिस बलात्कार और शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

लड़की ने कहा कि जांच दल को सारी बातें बताने के बाद भी चिन्मयानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसने कहा कि पहले जब उसके पिता ने चिन्मयानंद के खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोप में मुकदमे की तहरीर दी थी तब मुकदमा दर्ज करना तो दूर, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने उसके पिता को धमकी देते हुए चिन्मयानंद के रसूख का हवाला दिया और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशस्वामी चिन्मयानंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला