लाइव न्यूज़ :

स्वामी चिन्मयानंद की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें, पीड़िता ने सबूत के तौर पर 40 वीडियो पेनड्राइव में SIT को सौंपी

By भाषा | Updated: September 14, 2019 15:29 IST

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज में पढ़ने वाली एक कानून की छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल करके यौन शोषण का आरोप लगाया। इस संबंध में स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को एसआईटी के गठन का आदेश दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे पीड़िता ने बताया कि दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित थाने में उसके हाथ से लिखी 12 पन्नों की शिकायत दी थी। पीड़ित छात्रा ने बताया कि चिन्मयानंद बीए एलएलबी की एक छात्रा का भी यौन शोषण कर रहे थे।

शाहजहांपुर मामले में बीजेपी नेता स्वानी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा ने साक्ष्य के तौर पर शुक्रवार (13 सितंबर) देर शाम विशेष जांच दल (एसआईटी) को एक पेनड्राइव सौंपा जिसमें 40 से ज्यादा वीडियो हैं। पीड़िता ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पर आरोप लगाया है कि वह सिर्फ उसका ही नहीं बल्कि एक अन्य छात्रा का भी यौन शोषण करते थे।

वहीं चिन्मयानंद के अधिवक्ता ने सफाई देते हुये कहा कि मसाज/मालिश कराना कोई अपराध नहीं है। एसआईटी ने शुक्रवार देर शाम तक पीड़ित छात्रा के साथ चिन्मयानंद के आवास पर पूछताछ की। वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। टीम ने छात्रा की मां को पूछताछ के लिए शनिवार को बुलाया है। पीड़िता ने शनिवार को पीटीआई....भाषा से बातचीत में बताया कि एसआईटी जब शुक्रवार को चिन्मयानंद के शयनकक्ष की जांच करने गई थी, उस समय वह उनके साथ थी। चिन्मयानंद का शयनकक्ष पूरी तरह बदल दिया गया है, पूरे कमरे में नया पेंट कराने के साथ ही कमरे को नया लुक दे दिया गया है।

छात्रा का आरोप- चिन्मयानंद के कमरे से सबूत हटा दिये गये 

छात्रा ने बताया कि चिन्मयानंद के कमरे से महत्वपूर्ण साक्ष्य हटा दिए गए हैं। लेकिन फॉरेंसिक टीम कमरे से मालिश का तेल रखने वाली दो कटोरियां, चिन्मयानंद का तौलिया, मंजन तथा साबुन आदि सील करके ले गई है। टीम के सवालों के जवाब में पीड़ित छात्रा ने बताया कि चिन्मयानंद बीए एलएलबी की एक छात्रा का भी यौन शोषण कर रहे थे। उसने कहा, ‘‘छात्रा ने मुझे कई बार अपनी परेशानी बतायी थी।’’ पीड़िता के अनुसार एसआईटी ने चिन्मयानंद के शयनकक्ष की तलाशी के दौरान ही पीड़िता और उसके पिता से कहा था इस मामले से जड़े जो भी साक्ष्य उनके पास हैं, उसे वे लोग शुक्रवार रात नौ बजे तक टीम को सौंप दें। इसपर पीड़िता ने शुक्रवार देर रात पुलिस लाइन स्थित एसआईटी कार्यालय पहुंचकर साक्ष्य उन्हें सौंपे।

छात्रा का आरोप- चिन्मयानंद ने अपने गुंडे भेजकर हमें उठवाया था

साक्ष्यों में पीड़िता ने एक 64 जीबी की पेनड्राइव दी है जिसमें 40 से ज्यादा वीडियो हैं। पीड़िता ने बताया कि दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित थाने में उसके हाथ से लिखी 12 पन्नों की शिकायत दी थी। इसके संबंध में एसआईटी ने शुक्रवार को चिन्मयानंद के आवास पर उसका बयान लिया। छात्रा का कहना है कि एलएलएम में उसके दाखिले के बाद चिन्मयानंद ने अपने गुंडों की मदद से उसे बुलवाया। वे लोग उसे ऊपर के कमरे में छोड़ कर चले गए, इसके बाद चिन्मयानंद ने हमें नहाते हुए हमारा वीडियो दिखाया। उसके बाद से वह एक साल तक हमारा शारीरिक शोषण और बलात्कार करता रहा। उसका कहना है कि एसआईटी को वह वीडियो बरामद करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह का कहना है कि वीडियो में लड़की मालिश करती हुई दिख रही है। लड़की से मालिश कराना कोई अपराध तो नहीं है, तमाम स्पा केन्द्रों में लड़कियां ही मालिश करती हैं। वीडियो में ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि कोई दबाव में आकर कुछ कर रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशस्वामी चिन्मयानंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला