लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता को आवाज की जांच के लिए लाया गया लखनऊ, 16 दिनों से जेल में है बंद

By भाषा | Updated: October 9, 2019 12:26 IST

चिन्मयानंद मामला: स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देशाहजहांपुर पीड़िता पर स्वामी चिन्मयानंद से जबरन वसूली का आरोप है।स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगने के बाद कोर्ट ने 20 सितंबर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद और पीड़िता को स्थानीय पुलिस आवाज की जांच के लिए बुधवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ ले गई। जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने 'भाषा' को बताया कि रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद पीड़िता को आज स्थानीय पुलिस सुबह छह बजे लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला ले गई। पीड़िता के यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद को सुबह नौ बजे आवाज परीक्षण के लिए इस प्रयोगशाला में ले जाया गया। स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगने के बाद कोर्ट ने 20 सितंबर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि चिन्मयानंद तथा पीड़िता को, उनकी आवाज के नमूने लेने के अदालत के आदेश के तहत आज स्थानीय पुलिस की अलग-अलग दो टीमें लखनऊ लेकर गई हैं। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ओमवीर सिंह की अदालत में चिन्मयानंद, पीड़िता, उसके साथी संजय, विक्रम एवं सचिन की आवाज का नमूना लेने की अर्जी दी थी। चार अक्टूबर को सीजेएम ने आरोपियों की आवाज का नमूना लेने की इजाजत दे दी थी। लेकिन स्थानीय पुलिस आज केवल चिन्मयानंद और पीड़िता को ही लखनऊ लेकर गई है ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रंगदारी मांगने के आरोप में बंद पीड़िता तथा उसके साथी सचिन, विक्रम और संजय के दो वीडियो वायरल हुए थे। वीडियो में पीड़िता और आरोपी आपस में बात कर रहे थे जिसमें फर्जी सिम लेकर चिन्मयानंद को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर भेजकर पांच करोड रुपए की रंगदारी मांगने की चर्चा शामिल है। इसके अलावा होटलों में रूकने एवं खाना आदि को लेकर भी चर्चा की गई थी। समझा जाता है कि इसी आवाज के परीक्षण के लिए पुलिस इन्हें लेकर लखनऊ गई है ।

दूसरी ओर, विशेष जांच दल की टीम ने संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि चिन्मयानंद ने मिस ए से (पीड़िता से) जनवरी से अभी तक 200 बार बात की है। समझा जाता है कि पीड़िता ने चिन्मयानंद की कॉल रिकॉर्डिंग एसआईटी को सौंपी है इसीलिए चिन्मयानंद की आवाज का परीक्षण एसआईटी के लिए अहम है। चिन्मयानंद की ओर से दर्ज कराए गए, पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले तथा पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराए गए अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

चिन्मयानंद के मामले में एसआईटी को 22 अक्टूबर को अपनी रिपोर्ट इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विशेष पीठ के सम्मुख प्रस्तुत करनी है । वहीं कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन के लोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विद्यालय और मोहल्लों में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं ।

एलएलएम की एक छात्रा ने 24 अगस्त को वीडियो वायरल कर चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने इस प्रकरण पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पीड़िता को न्यायालय में तलब किया और मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को एसआईटी के गठन का निर्देश दिया थ । न्यायालय के निर्देश के बाद एसआईटी ने यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद एवं रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता समेत चार लोगों को जेल भेज दिया । 

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदशाहजहाँपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?