लाइव न्यूज़ :

रात्रि ड्यूटी के दौरान सोते पाया, नौकरी से निकाले जाने से नाराज शख्स और दोस्त ने फर्म के मालिक, पिता और चाचा को मार डाला, वेदांत टेक्सो कंपनी में हड़कंप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2022 19:19 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूरत पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमालिक,उनके पिता और चाचा की चाकू मार कर हत्या कर दी।सूरत पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लगाई गई थी।मामले की जांच के लिए उनके नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है।

सूरतः  गुजरात के सूरत में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक व्यक्ति और उसके सहयोगी ने रविवार को एक कशीदाकारी फर्म के मालिक, उसके पिता और चाचा की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूरत शहर में अमरोली इलाके के अंजनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेदांत टेक्सो कंपनी में यह तिहरा हत्याकांड हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूरत पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन 5) हर्षद मेहता ने कहा, “आरोपी और उसका सहयोगी रविवार सुबह फर्म में आया था तथा इसके मालिक,उनके पिता और चाचा की चाकू मार कर हत्या कर दी।”

मृतकों की पहचान कल्पेश ढोलकिया (36), धनजी ढोलकिया (61) और घनश्याम राजोडिया (48) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त ने कहा, “कशीदाकारी फर्म के मालिक और उसके कर्मचारी के बीच विवाद होने के बाद यह घटना हुई। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि फैक्टरी के मालिक ने 10 दिन पहले इस व्यक्ति को नौकरी से निकाल दिया था क्योंकि वह रात्रि ड्यूटी के दौरान सोते पाया गया था।

उस समय उनके बीच तीखी बहस हुई थी।” मेहता ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को धारदार हथियारों से लैस होकर फैक्टरी में जाते हुए और कंपनी के मालिक, उसके पिता और चाचा पर कई बार हमला करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, “पूरी घटना बहुत गंभीर और दुखद है। सूरत पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लगाई गई थी।”

उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए उनके नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा, “फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और हमारा लक्ष्य एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल करना है। प्राथमिक जांच से पता चला कि आरोपी ने फर्म के मालिक से विवाद होने के बाद ऑनलाइन चाकू खरीदा था।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातSuratPolice
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज