लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मीट के बजाय बीफ परोसता था रेस्तरां का मालिक, पुलिस रेड में 60 किलो गोमांस जब्त

By आजाद खान | Updated: September 16, 2022 17:21 IST

पुलिस के अनुसार, रेड के दौरान रेस्तरां से 60 किलो का मीट मिला है। एफएसएल द्वारा जब इस मीट की जांच कराई गई तो पाया गया कि यह मीट गोमांस है जिसके बाद रेस्तरां मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्राहकों को मीट के बजाय गोमांस परोसने के आरोप में एक रेस्तरां मालिक को गिरफ्तार किया गया है। उसके रेस्तरां से 60 किलो का बीफ भी मिला है जिसे वह स्टोर करके रखा था। पुलिस को इस मामले में अब अंसार की तलाश है जो गोमांस स्पलाई करता था।

गांधीनगर: गुजरात के सूरत में ग्राहकों को मीट के बजाय गोमांस परोसने पर एक रेस्तरां के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। रेस्तरां के मालिक सरफराज मोहम्मद वजीरखान पर आरोप है कि वह ग्राहकों को गोमांस परोसता था और उसके रेस्तरां से कई किलो गोमांस भी बरामद किए गए है। 

मामले में पुलिस गोमांस सप्लायर अंसार को भी तलाश कर रही है जिस पर उसे प्रतिबंधित मीट सप्लाई करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला

सूरत पुलिस को शिकायत मिली थी कि इलाके के दिल्ली दस्तरखवां रेस्तरां में गोमांस परोसा जा रहा है। यही नहीं वहां पर गोमांस के स्टॉक करने की भी खबर मिली थी। जानकारी के आधार पर लालगेट थाना के हेड कांस्टेबल यजेंद्र दादूभाई ने जब अपने टीम के साथ वहां छापा मारा तो रेस्तरां में गोमांस को परोसते हुए पाया। 

इसके बाद पुलिस के टीम ने जब रेस्तरां परिसर की तलाशी ली तो उन्हें 10 किलो के छह मीट पैकेट मिले। इन मीट के पैकोटों की जब जांच कराई गई तो एफएसएल ने इसके गोमांस होने की पुष्टी की है। 

पुलिस ने रेस्तरां मालिको को किया गिरफ्तार

एफएसएल की पुष्टी के बाद कि पैकेटों में गोमांस ही है, पुलिस ने रेस्तरां के मालिक को गिरफ्तार कर लिया और रेस्तरां को भी बन्द कर दिया। यही नहीं पुलिस अब बीफ सप्लाई करने वाले अंसार को भी तलाश कर रही है। 

आपको बता दें कि गुजरात में गाय और संतान की हत्या पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीSuratबीफBeef
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए