लाइव न्यूज़ :

सूरत: 11 साल की बच्ची का मिला शव, शरीर पर चोट के 86 निशान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 15, 2018 09:08 IST

सूरत पुलिस अभी तक बच्ची या उसके परिवार की शिनाख्त नहीं कर सकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है।

Open in App

सूरत पुलिस के अनुसार 11 वर्षीय लड़की का शव मिला है जिसके शरीर पर 86 चोटों के निशान हैं। सूरत के सिविल अस्पताल के फोरेंसिक हेड के अनुसार पीड़िता के निजी अंगों पर भी चोट के निशान हैं। फोरेंसिक विभाग के प्रमुख ने कहा है कि एफएसएल टेस्ट के बाद ही ये साफ हो सकेगा कि पीड़िता का यौन शोषण हुआ था या नहीं। पीड़िता की गला दबाकर हत्या की गयी है। अभी हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय लड़की के सामूहिक बलात्कार हत्या और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक 17 वर्षीय लड़की के सामूहिक बलात्कार का मुद्दा मीडिया के सुर्खियों में है। 

यहाँ पढ़ें कठुआ गैंगरेप से जुड़ी सभी खबरें

यहाँ पढ़ें उन्नाव गैंगरेप से जुड़ी सभी खबरें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूरत में जिस बच्ची का शव मिला है उसकी छह अप्रैल को हत्या की गयी थी। माना जा रहा है कि बच्ची की हत्या से करीब एक हफ्ते पहले से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि बच्ची की हत्या से पहले उसका बलात्कार किया गया था। अभी तक बच्च की पहचान नहीं हुई है, न ही कोई परिवार बच्ची को लेने के लिए पुलिस के पास पहुँचा है। 

 

सूरत पुलिस लापता बच्चों की सूची से बच्ची के शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि बच्ची की हत्या किसी और जगह पर करके शव को पंडेसरा में फेंका गया है। बच्ची की तस्वीर विभिन्न पुलिस थानों को शिनाख्त के लिए भेजी गयी है। एबीपी न्यूज के अनुसार पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बच्ची या उसके परिवार के बारे में सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय लड़की का 10 जनवरी को अपहरण हुआ था। एक मंदिर में लड़की के साथ कई दिनों तक सामूहिक बलात्कार के बाद 13 जनवरी को उसकी हत्या कर दी गयी थी। 17 जनवरी को उसका शव मिला। पुलिस ने मंदिर के पुजारी और चार पुलिसवालों  समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक लड़की ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एवं अन्य पर जून 2017 में सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता की पिता की दबंगों ने पिटाई की जिसके बाद उनकी पुलिस हिरासत में मौत हो गयी। करीब 10 महीन के संघर्ष के बाद बीजेपी विधायक सेंगर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। सीबीआई ने शुक्रवार को सेंगर को गिरफ्तार किया। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मामले का स्वतःसंज्ञान लेते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार से दो मई तक मामले की प्रगति रिपोर्ट माँगी है। हाई कोर्ट ने योगी सरकार पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रशासन आरोपी विधायक के प्रभाव में काम कर रहा था।

कठुआ और उन्नाव मामले पर विपक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया द्वारा किए जा रही अलोचना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएँगे।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपउन्नाव गैंगरेपकठुआ गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?