लाइव न्यूज़ :

प्रिंस मर्डर केस : सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग आरोपी को जमानत देने से किया इंकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2018 12:46 IST

गुरुग्राम में चर्चित प्रिंस मर्डर केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग आरोपी को राहत देने से मना कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई: गुरुग्राम में चर्चित प्रिंस मर्डर केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग आरोपी को राहत देने से मना कर दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग की तरफ से डाली गई डिफॉल्‍ट बेल की याचिका को खारिज कर दी है।

खबर के अनुसार आरोपी नाबालिग के वकील ने कोर्ट में कहा था कि तय समय (60 दिन) में आरोपपत्र दाखिल नहीं हुआ इसलिए उसे जमानत दी जाए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे साफ इंकार कर दिया है। कोर्ट ने इस पर कहा है कि ये हत्या का मामला है और इसमें उम्रकैद हो सकती है लिहाजा आरोपत्र 90 दिनों के भीतर भी दायर किया जा सकता है।

इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग आरोपी को डिफॉल्ट बेल देने से पहले ही इंकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी के वकील ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा है।

जानें क्या है मामला

2017 दिसंबर में  गुरुग्राम के एक स्कूल के बाथरूम में कक्षा दूसरी के छात्र प्रिंस की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले स्कूल के कंडक्टर को हत्या का आरोपी बनाया और उसे गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद इससे प्रिंस का परिवार संतुष्ट नहीं हुआ। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी।सीबीआई जांच में सामने आया कि बच्चे की हत्या स्कूल में ही पढ़ने वाले कक्षा 11वीं के छात्र ने की थी। जांच में सामने आया कि छात्र ने परीक्षा पोस्टपोन कराने के लिए प्रिंस की हत्या की थी। इस मामले ने हर किसी को सख्ते में डाल दिया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टगुरुग्रामक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास