लाइव न्यूज़ :

Sultanpur murder: 6 वर्षीय पुत्र के सामने शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला?, तीन बच्चों की मां को 2 साल पहले फोन पर हुआ था प्यार!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2024 19:28 IST

Sultanpur murder: सीओ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और परिवार की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा कायम किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकरौंदी कला थाना क्षेत्र के गजेंद्र पुर गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद गुजरात में नौकरी करता है।पत्नी हौसिला देवी (40) अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है। हौसिला देवी का कथित तौर पर गांव के ही व्यक्ति बिंदे के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

Sultanpur murder: सुलतानपुर जिले के थाना करौदी कला क्षेत्र में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और उसके छह साल के बच्चे को भी घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और परिवार की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा कायम किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, करौंदी कला थाना क्षेत्र के गजेंद्र पुर गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद गुजरात में नौकरी करता है और उसकी पत्नी हौसिला देवी (40) अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है। पुलिस ने बताया कि इस बीच हौसिला देवी का कथित तौर पर गांव के ही व्यक्ति बिंदे के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच फोन पर बातचीत चल रही थी।

उन्होंने बताया कि हाल में बिंदे और हौसिला के मध्य किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और उसने बिंदे का फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार रात बिंदे कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पहुंचा, तब हौसिला के दो बच्चे दूसरी झोपड़ी में सो रहे थे और वह अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ सो रही थी।

उन्होंने बताया कि बिंदे ने हौसिला के गले पर वार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सीओ ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगुजरातPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?