लाइव न्यूज़ :

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म, परास्नातक छात्र अरेस्ट, ऐसे किया पीड़िता को गुमराह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2022 13:47 IST

यूपीः पुलिस अधिकारियों के अनुसार धम्मौर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि परास्नातक का एक छात्र शादी का झांसा देकर उससे दो साल से दुष्कर्म कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गयामामला दर्ज कर धम्मौर कस्बा निवासी आरोपी जीशान अहमद उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सुलतानपुरः सुलतानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र में परास्नातक के एक छात्र को शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धम्मौर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि परास्नातक का एक छात्र शादी का झांसा देकर उससे दो साल से दुष्कर्म कर रहा था।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) कानून और दुष्कर्म तथा जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर धम्मौर कस्बा निवासी आरोपी जीशान अहमद उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया। धम्मौर के थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश : पांच वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दनकौर क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत ऊंची दनकौर में रहने वाले पांच वर्षीय बच्चे से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने शनिवार को कुकर्म किया।

आरोपी युवक की पहचान तुषार उर्फ गुल्लू के तौर पर हुई। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी बच्चे को अपने साथ छत पर ले गया था तथा उससे कुकर्म किया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर थाना दनकौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?