लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुरः मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भरा 500 रुपये का अर्थदंड, जानें क्या है मामला और क्यों भरना पड़ा जुर्माना

By भाषा | Updated: September 18, 2022 19:39 IST

मयंकेश्वर शरण सिंह आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में सुलतानपुर की अदालत में हाजिर हुए और उच्‍च न्‍यायालय के निर्देश पर जुर्माने की धनराशि जमा करने व मुकदमा खत्म करने सम्बन्धी अर्जी दी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यमंत्री को 500 रुपये अर्थदंड भरने की अनुमति देकर मामले की कार्रवाई को खत्म करने का आदेश दिया।डेढ़ सौ अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। तफ्तीश के दौरान अज्ञात समर्थकों का पता न चल पाने पर पुलिस ने सिर्फ मयंकेश्वर शरण सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

सुलतानपुरः उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व तिलोई विधानसभा क्षेत्र से पांचवी बार विधायक बने मयंकेश्वर शरण सिंह सुलतानपुर जिले की एक स्थानीय अदालत में पेश हुए और उन्होंने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में लगाए गए पांच सौ रुपये का अर्थदंड भर दिया जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही समाप्त हो गई।

मयंकेश्वर शरण सिंह आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में सुलतानपुर की अदालत में हाजिर हुए और उच्‍च न्‍यायालय के निर्देश पर जुर्माने की धनराशि जमा करने व मुकदमा खत्म करने सम्बन्धी अर्जी दी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (तृतीय) साईमा सिद्दीकी जर्रार आलम की अदालत ने अर्जी स्वीकार करते हुए राज्यमंत्री को 500 रुपये अर्थदंड भरने की अनुमति देकर मामले की कार्रवाई को खत्म करने का आदेश दिया।

राज्य मंत्री के अधिवक्‍ता रविवंश सिंह ने शनिवार को बताया कि 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह और उनके डेढ़ सौ अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। तफ्तीश के दौरान अज्ञात समर्थकों का पता न चल पाने पर पुलिस ने सिर्फ मयंकेश्वर शरण सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?