लाइव न्यूज़ :

Sultanpur Crime News: होली के दिन 30 वर्षीय युवक की हत्या, कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला कर रंग को किया भंग, महिला समेत तीन लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2024 11:49 IST

Sultanpur Crime News: घटना में सोहन लाल गिरि, कमला देवी गिरि, मोहन गिरि और दयाशंकर गिरि घायल हो गए तथा सभी घायलों को आनन-फानन में लम्भुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सोहन (30) को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला कर दिया।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी।पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिली है व मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Sultanpur Crime News: सुलतानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र में होली के दिन पुरानी रंजिश की वजह से एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर शाम लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र स्थित भरखारी गांव में सोहन लाल गिरि और राम प्रकाश गिरि के पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में सोहन लाल गिरि, कमला देवी गिरि, मोहन गिरि और दयाशंकर गिरि घायल हो गए तथा सभी घायलों को आनन-फानन में लम्भुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सोहन (30) को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुस सलाम ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिली है तथा मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला