लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुरः स्कूल छोड़ने का झांसा देकर  14 वर्षीय छात्रा को कार में बिठाया, हाथ-पैर पकड़कर और मुंह में गमछा बांधकर तीन नाबालिग ने किया सामूहिक दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2025 17:06 IST

Sultanpur: छात्रा के हाथ-पैर पकड़कर और मुंह में गमछा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक घंटे बाद होश आने पर छात्रा ने मदद के लिए आवाज लगाई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी छात्रा को आरटीओ कार्यालय के पास एक मकान में ले गए।आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता ने सबसे पहले अपनी मौसी को घटना की जानकारी दी।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Sultanpur:उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में 14 वर्षीय एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा शहर की एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहती है। वह 10वीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार सुबह स्कूल जाते समय अमहट पार्क के पास धम्मौर के मनियारपुर का एक नाबालिग आरोपी उसे मिला। वह कार में था। स्कूल छोड़ने का झांसा देकर उसने छात्रा को कार में बिठाया और पर्यावरण पार्क की तरफ ले गया जहां पर दो अन्य आरोपी भी कार में सवार हो गए। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी छात्रा को आरटीओ कार्यालय के पास एक मकान में ले गए।

वहां उन्होंने छात्रा के हाथ-पैर पकड़कर और मुंह में गमछा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक घंटे बाद होश आने पर छात्रा ने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास की महिलाओं ने उसकी आवाज सुनी, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता ने सबसे पहले अपनी मौसी को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच में पता चला कि घटना से एक दिन पहले आरोपी का पीड़िता से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ था।

आरोपी ने मिलने की बात कही थी, जिसे पीड़िता ने मना कर दिया था। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एक लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जिसमें तीन आरोपियों को नामजद किया गया था। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगैंगरेपउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज