लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुरः छप्पर के नीचे मां के साथ सो रही 2 माह की बच्ची को जंगली जानवर उठाया, सिर पर गहरे जख्म होने से मौत, बच्ची के रोने की आवाज सुन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2024 15:54 IST

वन विभाग की टीम निगरानी के लिए लगाई जा रही है ताकि पता चल सके कि किस वन्यजीव ने हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदो माह की बच्ची काजल के साथ छप्पर के नीचे सो रही थी।कोई जंगली जानवर बच्ची को उठा ले गया। बच्ची के सिर में गहरे जख्म हो गए थे।

सुलतानपुरः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों के आतंक के बीच सुलतानपुर के मोतिगरपुर इलाके में छप्पर के नीचे अपनी मां के साथ सो रही दो माह की एक बच्ची को कोई जंगली जानवर उठा ले गया और सिर पर गहरे जख्म होने से उसकी मौत हो गयी। प्रभागीय वन अधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को बताया कि मोतिगरपुर थाना क्षेत्र स्थित कोड़रिया पुरवे में किसी जंगली जानवर द्वारा एक बच्ची को उठा ले जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम निगरानी के लिए लगाई जा रही है ताकि पता चल सके कि किस वन्यजीव ने हमला किया था।

बच्ची के पिता मोनू ने बताया कि उनकी पत्नी मुस्कान सोमवार रात अपनी दो माह की बच्ची काजल के साथ छप्पर के नीचे सो रही थी और इसी दौरान कोई जंगली जानवर बच्ची को उठा ले गया। उन्होंने कहा कि घर से कुछ दूरी पर बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वह और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक जानवर उसे छोड़कर भाग गया।

मोनू के मुताबिक बच्ची के सिर में गहरे जख्म हो गए थे। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?