लाइव न्यूज़ :

Sukma murder: जादू-टोना शक में मौसम कन्ना, पत्नी बिरी, मौसम बुच्चा, पत्नी आरजू और करका लच्छी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, 5 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2024 06:13 IST

Sukma murder: आरोपियों में सवलम राजेश (21), सवलम हिड़मा, करम सत्यम (35), कुंजम मुकेश (28) और पोडियाम एंका शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने पीड़ितों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।पीड़ितों के परिवार ने गांव में आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को निशाना बनाने के लिए जादू-टोना किया।दो बच्चों को छोड़कर परिवार के अन्य पांच सदस्यों की हत्या आरोपियों ने कर दी है।

Sukma murder:छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सुकमा जिले के एक गांव में रविवार को जादू-टोना करने के संदेह में दो दंपतियों और एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्या में कथित संलिप्तता के लिये एक ही गांव के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने यहां बताया कि यह घटना कोंटा थाना क्षेत्र के इतकल गांव में हुई और पीड़ितों की पहचान मौसम कन्ना (34), उसकी पत्नी मौसम बिरी, मौसम बुच्चा (34), उसकी पत्नी मौसम आरजू (32) और एक अन्य महिला करका लच्छी (43) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में सवलम राजेश (21), सवलम हिड़मा, करम सत्यम (35), कुंजम मुकेश (28) और पोडियाम एंका शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से गांव में लगभग हर सप्ताह एक बच्चे या पुरुष की मौत हो रही थी और स्थानीय निवासी इन मौतों के लिए पीड़ितों के परिवार को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। उन्होंने बताया कि निवासियों ने पुलिस को बताया कि उनका मानना ​​है कि पीड़ितों के परिवार ने गांव में आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को निशाना बनाने के लिए जादू-टोना किया।

उन्होंने बताया कि दो बच्चों को छोड़कर परिवार के अन्य पांच सदस्यों की हत्या आरोपियों ने कर दी है। इसी तरह की एक घटना राज्य के बलौदाबाजार-भाटपारा जिले में बृहस्पतिवार को सामने आई थी, जिसमें कथित तौर पर जादू-टोने के शक में 11 माह के शिशु समेत एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए