लाइव न्यूज़ :

ठग सुकेश चंद्रशेखर जेल में पत्नी से बार-बार मिलना चाहता है, 17 दिनों से कर रहा भूख हड़ताल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2022 06:53 IST

पिछले दिनों सुकेश चंद्रशेखर के वकील द्वारा जेल में उसकी जान को खतरा होने का दावा किए जाने के बाद सरकार ने उच्चतम न्यायालय को चंद्रशेखर की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुकेश ने 23 अप्रैल से दो मई तक और चार मई से 12 मई तक भोजन नहीं किया एक अधिकारी ने बताया, उसे जेल औषधालय में तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं

नयी दिल्लीः दिल्ली की जेल में बंद ठगी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर अपनी पत्नी के साथ अतिरिक्त मुलाकातों की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर 17 दिन से भूख हड़ताल कर रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसने 23 अप्रैल से दो मई तक और चार मई से 12 मई तक भोजन नहीं किया तथा उसे जेल औषधालय में तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के कदाचार के लिए उसे कारावास की सजा दिए जाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘उसकी मांग है कि तिहाड़ की जेल संख्या छह में बंद उसकी पत्नी से उसकी मुलाकात की व्यवस्था की जाए। उसे पहले ही महीने में दो बार यानी हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को अपनी पत्नी के साथ जेल में मुलकात की अनुमति दी जा चुकी है, जैसा कि अन्य कैदियों के साथ होता है। वह इनके अलावा अतिरिक्त मुलाकात चाहता था, जिसकी अनुमति नहीं है।’’ 

वहीं पिछले दिनों सुकेश चंद्रशेखर के वकील द्वारा जेल में उसकी जान को खतरा होने का दावा किए जाने के बाद सरकार ने उच्चतम न्यायालय को चंद्रशेखर की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित, न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने चंद्रशेखर के वकील के उस दावे का संज्ञान लिया कि जेल में उसकी जान को खतरा है। पीठ ने केंद्र एवं दिल्ली सरकार को इस मामले में दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। जिसपर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने पीठ को आश्वस्त किया कि आरोपी की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए