लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 30 से भी ज्यादा भैंसों की हुई अचानक मौत, आरोप-रसायन युक्त चारा खाने से बेहोश होकर मर गए जानवर

By भाषा | Updated: January 22, 2023 08:12 IST

मामले में बोलते हुए थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने कहा है कि कंपनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 429 (मवेशियों को मारने या मारने की साजिश रचने) के तहत गुरुग्राम सेक्टर 65 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और हम जांच कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में 30 से ज्यादा भैंसों की मौत की खबर सामने आई है।आरोप है कि रसायन युक्त चारा खाने से भैंसों की जान गई है।वहीं इस मामले में चारा वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

चंड़ीगढ़: हरियाणा के गुरुग्राम में एक किसान की 32 भैंसे कथित तौर पर रसायन युक्त चारे का सेवन करने से मर गईं और इस मामले में राजस्थान की एक कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

क्या है पूरा मामला

गांव कादरपुर निवासी खेमराज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह अपनी 41 भैंसों को अपने गांव के निकट अरावली पहाड़ी के पास एक भूखंड पर रखता था। उन्होंने गोवंशीय पशुओं के लिए चारे की आपूर्ति करने वाली राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक कंपनी पर हाल में किसी जहरीले या रासायनिक पदार्थ के साथ मिश्रित चारे की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है। 

17 जनवरी को चारा खाते ही भैंसे होने लगी बेहोश-किसान

मामले में खेमराज ने कहा है कि‘‘17 जनवरी को जैसे ही भैंसों ने चारा खाया, वे गिरकर बेहोश हो गईं। मैंने पशु चिकित्सक को सूचित किया, लेकिन भैंसों को नहीं बचाया जा सका। डॉक्टर ने मुझे बताया कि ऐसा चारे में किसी रसायन की मिलावट के कारण हुआ है। शनिवार तक 32 भैंसों की मौत हो चुकी है। उनमें से ज्यादातर दूध देने वाली थीं और मुझे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।’’

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

इस पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने कहा है कि कंपनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 429 (मवेशियों को मारने या मारने की साजिश रचने) के तहत गुरुग्राम सेक्टर 65 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और हम जांच कर रहे हैं।  

टॅग्स :क्राइमहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए