लाइव न्यूज़ :

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्मः सभी 11 दोषियों को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा, पीड़िता को पचास-पचास हजार रुपये का मुआवजा दो

By भाषा | Updated: March 2, 2020 16:19 IST

अदालत ने सभी दोषियों को पीड़िता को पचास-पचास हजार रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया। यह घटना पिछले वर्ष 26 नवंबर को कांके के संग्रामपुर इलाके में हुई थी। रांची के न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत ने रिकार्ड तीन माह के समय में इस मामले की सुनवाई पूरी करते हुए 26 फरवरी को सभी ग्यारह अभियुक्तों को सामूहिक दुष्कर्म का दोषी करार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में पकड़े गये 12 आरोपियों में से एक बालिग नहीं था।उसके मामले की सुनवाई अलग से किशोर बोर्ड में चल रही है।

रांची में लॉ यूनिवर्सिटी की 25 वर्षीय एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी करार दिये गये सभी 11 लोगों को सोमवार उम्रकैद की सजा सुनाते हुए उन्हें अंतिम सांस तक जेल में रखने का आदेश दिया।

साथ ही अदालत ने सभी दोषियों को पीड़िता को पचास-पचास हजार रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया। यह घटना पिछले वर्ष 26 नवंबर को कांके के संग्रामपुर इलाके में हुई थी। रांची के न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत ने रिकार्ड तीन माह के समय में इस मामले की सुनवाई पूरी करते हुए 26 फरवरी को सभी ग्यारह अभियुक्तों को सामूहिक दुष्कर्म का दोषी करार दिया था।

इस मामले में पकड़े गये 12 आरोपियों में से एक बालिग नहीं था अतः उसके मामले की सुनवाई अलग से किशोर बोर्ड में चल रही है। इस मामले में जिन्हें अदालत ने दोषी ठहराया है उनमें सुनील उरांव, कुलदीप उरांव, संदीप तिर्की, अजय मुंडा, राजन उरांव, नवीन उरांव, बसंत कच्छप, रवि उरांव, रोहित उरांव, सुनील मुडा और रिषि उरांव शामिल हैं।

अदालत ने इस मामले को संगीन अपराध मानते हुए भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार से जुड़ी धारा 376 डी के तहत जहां सभी दोषियों को ताउम्र जेल में रहने की सजा सुनायी। वहीं, धारा 367 के तहत अपहरण कर छात्रा को प्रताड़ित करने के आरोप में दस वर्ष कैद की सजा सुनायी।

अदालत ने सभी दोषियों को पीड़ित छात्रा को पचास-पचास हजार रुपये का जुर्माना देने की भी सजा सुनायी। यह घटना उस समय की है जब पीड़िता अपने मित्र के साथ कांके इलाके में शाम को बैठकर बातचीत कर रही थी। दोषियों ने शाम लगभग साढ़े पांच बजे उसका अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोर्टरांचीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए