लाइव न्यूज़ :

बीटेक छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद छात्र ने किया सुसाइड

By भाषा | Updated: October 17, 2019 22:29 IST

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-61 की इंद्रप्रस्थ सोसाइटी के ए टावर में बीटेक की छात्रा (21) रहती है। उसी सोसाइटी के बी-टावर में रहने वाला 15 वर्षीय छात्र आज शाम साढ़े पांच बजे के करीब छात्रा के फ्लैट में आया। वह छात्रा को पहले से जानता था।

Open in App

गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 58 के तहत आने वाले सेक्टर 61 की एक सोसाइटी में रहने वाले नाबालिग छात्र ने बी-टेक की छात्रा के घर में घुसकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में अपने घर की बालकनी से कूदकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-61 की इंद्रप्रस्थ सोसाइटी के ए टावर में बीटेक की छात्रा (21) रहती है। उसी सोसाइटी के बी-टावर में रहने वाला 15 वर्षीय छात्र आज शाम साढ़े पांच बजे के करीब छात्रा के फ्लैट में आया। वह छात्रा को पहले से जानता था।

उन्होंने बताया कि छात्र ने वहां चाकू से ताबड़तोड़ वार कर छात्रा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोग किशोर को पकड़ने के लिये दौड़े लेकिन छात्र भागकर अपने फ्लैट में घुस गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया।

उन्होंने कहा कि थोड़ी देर बाद छात्र ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। उपाधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र व छात्रा दोनों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बी- टेक की छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला