लाइव न्यूज़ :

यूपी के हाथरस में 11वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, बेसुध हालत में गांव के पास फेंका

By IANS | Updated: January 1, 2018 12:50 IST

पीड़ित छात्रा ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उसके चार साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के हाथरस  जिले के सहपऊ थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने रेप का आरोप पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उसके चार साथियों पर लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

स्कूल से घर लौटते वक्त हुई घटना

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा कोतवाली सहपऊ क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। पीड़ित छात्रा के मुताबिक, वह शाम को जब स्कूल से घर लौट रही थी तभी क्षेत्र के जलेसर रोड पर कार सवार पूर्व जिला पंचायत के सदस्य ने अपने साथियों के साथ उसे जबरन कार में बैठा लिया और जंगल में ले जाकर अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

आरोपियों ने कार में लादकर गांव के पास फेंका

पुलिस के अनुसार छात्रा की हालत बिगड़ने पर आरोपियों ने उसको कार में लादकर गांव के पास ही फेंक दिया। डरी सहमी छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने रविवार को पुलिस में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने रविवार को बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

टॅग्स :गैंगरेपरेपक्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली: गैंगरेप के बाद 19 साल की युवती को मेट्रो स्टेशन के बाहर फेंका

क्राइम अलर्टनोएडाः कमर्शिल कंपनी के ऑफिस में युवती से गैंगरेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम