लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: भदोही में एम्बुलेंस और पुलिस दल पर पथराव करने वाले गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 29, 2020 15:35 IST

उत्तर प्रदेश के भदोही में एम्बुलेंस और पुलिस टीम पर पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक पूर्व प्रधान सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें यहां एम्बुलेंस और पुलिस टीम अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर जा रही थी कि तभी उनपर पथराव किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में 35 नामजद और 50 अज्ञात गांव वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कुल 16 दंडात्मक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।भदोही जिले में अब तक 37 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोग स्वस्थ हुए हैं।

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही में अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर गई एम्बुलेंस और पुलिस टीम पर पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक पूर्व प्रधान सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम एक व्यक्ति की मौत के बाद स्वास्थ्य कर्मी उसका अंतिम संस्कार करने के लिए पुलिस दल के साथ जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर घाट पर पहुंचे थे। 

इस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह था और जांच के लिए उसका नमूना ले लिया गया। जब स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस अंतिम संस्कार के लिए घाट पर पहुंचे तभी वहां के पूर्व प्रधान बऊ यादव के साथ सैकड़ों गांव वालों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया जिसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि पथराव से एक पुलिसकर्मी को हाथ में चोट आई है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में 35 नामजद और 50 अज्ञात गांव वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कुल 16 दंडात्मक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी एक अन्य व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर भारी विरोध हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब कोरोना वायरस से संक्रमित या संदिग्ध के शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट भेजा जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि भदोही जिले में अब तक 37 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोग स्वस्थ हुए हैं। बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है। सिंह ने बताया कि रामपुर घाट के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया नामजद लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने