लाइव न्यूज़ :

कोरोना पाबंदियों का पालन कराने पहुंची पुलिस पर उत्तेजित भीड़ ने कर दिया पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2021 21:19 IST

कोरोना के मामलों के बीच पुलिस के लिए पाबंदियों का पालन कराना ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। कई बार लोग पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपा खो देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउग्र भीड़ ने किया पुलिसकर्मियों पर पथराव हिंसा में चार पुलिसकर्मी हुए घायल पथराव के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया

कोरोना के मामलों के बीच पुलिस के लिए पाबंदियों का पालन कराना ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। कई बार लोग पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपा खो देते हैं। बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में ही ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर पाबंदियों का पालन कराने के लिए पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि वार्ड 15 में भीड़ जुटी है और कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। पुलिस वहां पहुंची तो लोगों ने उन पर ईंट फेंकना शुरू कर दिया। जिसमें पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलने के बाद कैमूर एसपी, एएसपी अभियान नितिन कुमार और भभुआ थाना के प्रभारी रामानंद मंडल मौके पर पहुंचे। सबसे पहले घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

कुछ लोगों को लिया हिरासत में

पुलिसकर्मियों की पिटाई के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस पर पत्थर बरसाने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हमले के दौरान पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये