लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर: आतंकवादी हमले में दो लोगों की हुई मौत, हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस खंगाल रही है इलाके के सीसीटीवी फुटेज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 7, 2022 17:30 IST

मामले में एसएमएचएस अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा कंवलजीत सिंह ने बताया राफिया नामक घायल लड़की कि आज सुबह मृत्यु हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा हमले में दो लोगों की जान चली गई है।आतंकवादियों ने भीड़ के समय यह हमला किया है।उन्हें पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

जम्मू: राजधानी श्रीनगर के अमीरा कदल में गत रविवार हुए आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। हमले में घायल युवती ने भी आज सुबह जख्मों का ताव न सह पाने के कारण इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कल हुए इस हमले के उपरांत सुरक्षाबल आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि हमलावरों को जल्द पकड़ा जा सके।

क्या कहा मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने

एसएमएचएस अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा कंवलजीत सिंह ने बताया राफिया नामक घायल लड़की कि आज सुबह मृत्यु हुई है। अमीरा कदल ग्रेनेड धमाके में उसके सिर गंभीर चोट आई थी। राफिया श्रीनगर के हजरत बल इलाके की रहने वाली थी।

भीड़ के समय किया आतंकवादियों ने हमला

आतंकवादियों ने अमीरा कदल बाजार में दोपहर को उस समय ग्रेनेड हमला किया जब वहां काफी भीड़ थी। इस हमले में एक पुलिसकर्मी सहित करीब 23 लोग घायल हुए थे जबकि एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। आज सुबह अस्पताल में दम तोड़ने वाली 19 राफिया हजरतबल इलाके में रहने वाले नजीर अहमद टिंडा की बेटी थी।एसएमएचएस अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ कमलजीत सिंह ने कहा कि राफिया ने आज सुबह करीब 8.00 बजे आखिरी सांस ली।

सीसीटीवी की मदद ली जा रही है

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसके जरिये आतंकियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आतंकियों का सुराग मिल सकता है। उनके भागने की दिशा में संभावित ठिकानों को खंगाला जा रहा है। आईजी ने बताया कि फुटेज से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही ग्रेनेड माड्यूल को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये