लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: लॉकडाउन में लूटपाट मचा रहे हैं बेखौफ बदमाश, आधी रात को पायलट को गन प्वाइंट पर लूटा और किया हमला

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 4, 2020 08:51 IST

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के दिनों में आईआईटी-दिल्ली के पास कई लोगों को इसी तरह से बदमाशों ने लूटा है। 

Open in App
ठळक मुद्दे पायलट युवराज तेवतिया ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई वारदात फोटो के साथ शेयर की है।गैंग के चले जाने के बाद पायलट ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम अपराध स्थल पर पहुंची।

नई दिल्ली:दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर बेखौफ बदमाश लूटपाट मचा रहे हैं। ताजा मामला साउथ दिल्ली का है। जहां बुधवार (3 जून) की आधी रात को स्पाइसजेट के पायलट युवराज तेवतिया को 10 बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट लिया और उनपर चाकू से हमला भी किया। आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर पर पायलट से 34 हजार रुपये लूटने के बाद और चाकुओं से हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। जिसके बाद पायलट ने किसी तरह से पुलिस को संपर्क किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पायलट की खून से लथपथ कार की तस्वीरें और हमले को लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी लिख रहे हैं। पायलट युवराज तेवतिया ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई वारदात फोटो के साथ शेयर की है।

स्पाइसजेट पायलट, युवराज तेवतिया, जो एक फ्लाइट कैप्टन है, फरीदाबाद में अपने घर से ऑफिस की कार से 1 बजे एयरपोर्ट जा रहे थे। एफआईआर के मुताबिक जब वह आईआईटी दिल्ली के पास एक फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो कम से कम 10 लोग पांच बाइक पर सवार होकर उनका पीछा करने लगे। पायलट को जबरन इन बदमाशों ने कार रोकने को कहा।  

पायलट युवराज तेवतिया ने कहा कि बदमाशों ने कार को घेर लिया और खिड़कियां तोड़ दीं। उन्ही बदमाशों में से एक ने पिस्तौल की नोक पर पायलट को सिर पर मार दिया। उसके बाद बदमाशों ने उसका सामान छीन लिया और साथ ही 34 हजार ले गए।

बदमाशों ने वहां से भागने के पहले पायलट युवराज तेवतिया पर चाकू से हमला किया, जिससे वह कार के बाहर ना निकल पाए। टूटी हुईं कार की तस्वीरों में खून देखा जा सकता है। खून से लथपथ कार की खिड़कियां टूटी हुई दिखाई दे रही हैं और कांच के टुकड़े सीट पर बिखरे पड़े हैं।

गैंग के चले जाने के बाद पायलट ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम अपराध स्थल पर पहुंची। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO