लाइव न्यूज़ :

बदायूं में सपा नेता, उनकी पत्नी और मां की गोली मारकर हत्या, तीन अलग-अलग कमरों में मिला शव, मचा हड़कंप

By अनिल शर्मा | Updated: November 1, 2022 08:51 IST

चश्मदीदों का कहना है कि राकेश गुप्ता उसावां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख थे और वर्तमान में सपा से जिला पंचायत सदस्य भी थे। चश्मदीदों ने बताया कि वह सोमवार शाम को अपने घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग उनके घर में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देएसएसपी ने कहा कि शवों को दिखकर लगा कि तीनों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।पूछताछ में पता चला कि परिजनों की दुश्मनी एक स्थानीय परिवार से है।

बदायूंः यहां के सतरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। हादसा सोमवार को हुआ। बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के सतरा गांव में सपा नेता, उनकी पत्नी और मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दायूं के एसएसपी डॉ. ओ.पी.सिंह ने कहा कि घर के अलग-अलग कमरों में सपा नेता राकेश कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी पत्नी शारदा और उनकी मां शांति देवी का शव मिला।

एसएसपी ने कहा कि शवों को दिखकर लगा कि तीनों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूछताछ में पता चला कि परिजनों की दुश्मनी एक स्थानीय परिवार से है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 

उधर, चश्मदीदों का कहना है कि राकेश गुप्ता उसावां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख थे और वर्तमान में सपा से जिला पंचायत सदस्य भी थे। चश्मदीदों ने बताया कि वह सोमवार शाम को अपने घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग उनके घर में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में सपा नेता, उनकी पत्नी और मां की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :बदायूंउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए