लाइव न्यूज़ :

South-West Delhi: 2023 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस और यूपीएससी की तैयारी कराने वाले शिक्षक में झगड़ा?, अधिकारी ने सिर पर कांच से किया वार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2024 22:15 IST

South-West Delhi: राजेंद्र नगर निवासी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक विकास धयाल ने बताया कि प्रशिक्षु अधिकारी ने उनके सिर पर कांच से वार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।एक ने दूसरे पर कांच से हमला कर दिया। दो अलग-अलग शिकायतें मिली हैं।

South-West Delhi: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक शादी समारोह में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कराने वाले एक शिक्षक के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना छह दिसंबर को हुई और इसके बाद दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। राजेंद्र नगर निवासी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक विकास धयाल ने बताया कि प्रशिक्षु अधिकारी ने उनके सिर पर कांच से वार किया।

अधिकारी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हम पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। शुरुआत में हमें पता चला कि दो लोगों के बीच कुछ विवाद हुआ था और उनमें से एक ने दूसरे पर कांच से हमला कर दिया। हमें दो अलग-अलग शिकायतें मिली हैं।

दोनों शिकायतों की जांच की जा रही है।’’ धयाल ने ‘एक्स’ पर कथित मारपीट की घटना का एक वीडियो साझा किया, जिसमें खून से सने उनके चेहरे और कपड़ों की तस्वीरें भी शामिल थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया और जब उनका पोस्ट वायरल हो गया, तब हरकत में आई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम