लाइव न्यूज़ :

दक्षिण त्रिपुराः 40 साल के मानसिक रूप से अस्वस्थ देबनाथ ने लोहे की रॉड से प्रहार कर पड़ोसी को मार डाला?, ग्रामीणों ने देबनाथ की ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2025 22:42 IST

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नित्यानंद सरकार ने बताया, ‘‘देबनाथ हिंसक हो गया और उसने दोनों पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस की एक टीम कलचेर्रा गांव पहुंची।पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अगरतलाः दक्षिण त्रिपुरा जिले के एक गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति (40) ने कथित तौर पर पड़ोसी की हत्या कर दी जिसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रविवार को आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मनुबाजार पुलिस थाने के अंतर्गत कलचेर्रा गांव का आशीष देबनाथ मानसिक रूप से अस्वस्थ था और रविवार सुबह वह उन्मादी हो गया जिसके बाद दो स्थानीय लोग उसे शांत कराने के लिए गए। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नित्यानंद सरकार ने बताया, ‘‘देबनाथ हिंसक हो गया और उसने दोनों पर हमला कर दिया।

उसने उनमें से एक पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।’’ देसप्रिय भट्टाचार्य की हत्या करने के बाद देबनाथ शव को पास के तालाब में ले गया और लोहे की छड़ के साथ वहीं रहा। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस की एक टीम कलचेर्रा गांव पहुंची।

पुलिस वैन को देखकर देबनाथ ने भागने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। ग्रामीणों ने देबनाथ को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

एसडीपीओ ने कहा कि देबनाथ को पिछले साल पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत पर बाहर था। उन्होंने कहा, "हमने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीत्रिपुराहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए