लाइव न्यूज़ :

सोनितपुरः दोस्त का सिर कलम कर कटे सिर के साथ थाने पहुंचा, फुटबाल मैच पर शर्त लगाने को लेकर विवाद, जानें सबकुछ

By भाषा | Updated: August 16, 2022 19:08 IST

अधिकारी ने कहा कि तुनीराम माद्री एक टीम का समर्थन कर रहा था, जबकि हेमराम दूसरी टीम का प्रशंसक था। उन्होंने कहा कि दोनों ने शर्त लगाई कि जिसकी टीम हारेगी उसे दूसरे को 500 रुपये देने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराम ने शर्त जीत ली और पैसे मांगे लेकिन माद्री ने पैसे नहीं दिए। माद्री ने गुस्से में आकर अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाला तथा उसका सिर काट दिया। आरोपी कटा हुआ सिर लेकर रंगपाड़ा थाने पहुंचा, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

तेजपुरःअसम के सोनितपुर जिले में कथित तौर पर एक फुटबाल मैच पर शर्त लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने साथी ग्रामीण का सिर कलम कर दिया और फिर कटे सिर के साथ थाने पहुंच गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को रंगपाड़ा थाना क्षेत्र के दोयालूर इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फुटबाल मैच खत्म होने के बाद हुई। अधिकारी ने कहा कि तुनीराम माद्री एक टीम का समर्थन कर रहा था, जबकि हेमराम दूसरी टीम का प्रशंसक था। उन्होंने कहा कि दोनों ने शर्त लगाई कि जिसकी टीम हारेगी उसे दूसरे को 500 रुपये देने होंगे।

उन्होंने कहा कि राम ने शर्त जीत ली और पैसे मांगे लेकिन माद्री ने पैसे नहीं दिए। पुलिस के अनुसार, राम पैसे की मांग करता रहा और माद्री ने गुस्से में आकर अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाला तथा उसका सिर काट दिया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात आरोपी कटा हुआ सिर लेकर रंगपाड़ा थाने पहुंचा, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम