लाइव न्यूज़ :

सोनीपतः युवा पहलवान और भाई की हत्या, अकादमी के मालिक सह प्रशिक्षक की पत्नी और साला अरेस्ट

By भाषा | Updated: November 11, 2021 22:41 IST

पुलिस ने प्रशिक्षक पवन और एक अन्य फरार आरोपी सचिन के संबंध में सूचना देने वालों को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है और दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वविद्यालय स्तर की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की हत्या कर दी थी।गोलीबारी की घटना के पीछे अकादमी के प्रशिक्षक-सह-मालिक का हाथ है।पुलिस ने बताया कि पवन अभ्यास के दौरान अकादमी में निशा के साथ दुर्व्यवहार करता था।

सोनीपतः हरियाणा पुलिस ने एक युवा पहलवान और उसके भाई की हत्या के संबंध में यहां एक अकादमी के मालिक सह प्रशिक्षक की पत्नी और साले को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने प्रशिक्षक पवन और एक अन्य फरार आरोपी सचिन के संबंध में सूचना देने वालों को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है और दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं। हरियाणा के सोनीपत जिले में बुधवार को एक कुश्ती अकादमी में कुछ हमलावरों ने गोलीबारी कर विश्वविद्यालय स्तर की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की हत्या कर दी थी, जबकि उनकी मां घायल हो गई थीं। पुलिस को संदेह है कि सोनीपत के हलालपुर इलाके में हुई इस गोलीबारी की घटना के पीछे अकादमी के प्रशिक्षक-सह-मालिक का हाथ है।

पुलिस ने बताया कि पवन की पत्नी सुजाता और साले अमित को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि अकादमी में जब निशा और उनके भाई सूरज को गोली मारी गई थी, उस समय वे दोनों वहां मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि पवन अभ्यास के दौरान अकादमी में निशा के साथ दुर्व्यवहार करता था।

जिस महिला पहलवान की हत्या की गयी, उनकी पहचान को लेकर भ्रम पैदा हो गया था और कई खबरों में उन्हें हाल ही में विश्व चैम्पियनशिप में अंडर-23 वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान बता दिया गया था। कांस्य पदक विजेता पहलवान का नाम भी निशा दहिया ही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीSonipatहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए