लाइव न्यूज़ :

सोनीपतः पहले पराठे और फिर नूडल्स खाने के बाद महिला और उसके तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 7 साल की हेमा और 5 वर्षीय तरुण की मौत, एक अस्तपाल में भर्ती

By भाषा | Updated: June 30, 2023 14:04 IST

पुलिस ने बताया कि मरने वाले बच्चों की पहचान हेमा (7) और तरुण (5) की मौत हो गई जबकि दोनों के बड़े भाई प्रवेश (8) को अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी हालत ठीक है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के लोगों का दावा है कि बच्चों ने रात को पहले पराठे और फिर नूडल्स खाए थे, इसके बाद वे बीमार हो गए।रात को घर में पराठे बनाए थे, इसके बाद सोने से पहले नूडल्स भी खाया था, जिसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी।पुलिस ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है।

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में पहले पराठे और फिर नूडल्स खाने के बाद कथित रूप से एक महिला और उसके तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों का दावा है कि बच्चों ने रात को पहले पराठे और फिर नूडल्स खाए थे, इसके बाद वे बीमार हो गए।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले बच्चों की पहचान हेमा (7) और तरुण (5) की मौत हो गई जबकि दोनों के बड़े भाई प्रवेश (8) को अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी हालत ठीक है। परिजनों का कहना है कि रात को घर में पराठे बनाए थे, इसके बाद सोने से पहले नूडल्स भी खाया था, जिसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी।

नूडल्स पड़ोस की एक दुकान से खरीदा था। पुलिस ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। सिटी थाना एसएचओ देवेंद्र शर्मा का कहना है कि परिजन बच्चों के नूडल्स खाने की बात कह रहे हैं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा की दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाSonipatPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए