लाइव न्यूज़ :

कलयुगी बेटे की करतूत, झाड़-फूंक के शक में पिता को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 10:54 IST

Sonbhadra News: सोनभद्र में एक व्यक्ति ने गुरुवार को अपने 65 वर्षीय पिता पर काला जादू करने के संदेह में लकड़ी के तख्ते से वार कर उनकी हत्या कर दी।

Open in App

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के म्योरपुर में बृहस्पतिवार की शाम झाड़—फूंक करने के संदेह में एक व्यक्ति ने अपने पिता की लकड़ी से वार करके हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव में रामजतन नामक व्यक्ति ने अपने पिता राजमल (65) के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया जिसके बाद उन्हें जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि रामजतन विवाह को कई वर्ष बीत जाने के बावजूद कोई संतान नहीं होने के लिये अपने माता—पिता को जिम्मेदार मानता था और वह उन पर तंत्र—मंत्र करने का आरोप लगाता था और इसी बात को लेकर उसका अपने मां—बाप से कई बार विवाद हो चुका था।

त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी आरोपी का अपने माता—पिता से विवाद हुआ था और इसी दौरान उसने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज