लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र: नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप की गोली मारकर हत्या, राजनीतिक रंजिश की वजह से गई जान

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 1, 2019 11:50 IST

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप उर्फ बबलू सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। लेकिन फिलहाल छह आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।  मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप उर्फ बबलू सिंह की मौत हो गई है। सोमवार( 30 सितंबर) को  शिवप्रताप  रेनुकूट स्थित मॉल में स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी बीच रात के तकरीबन दस बजे तीन मोटरसाइकिल सवार छह बदमाश आए और शिवप्रताप को गोली मारी। बदमाश नकाबपोश थे। गोली लगने के बाद शिवप्रताप को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने हालत को देखते हुए सोनभद्र से वाराणसी रेफर किया था। जिसके बाद रात दो बजे उनकी मौत हो गई। 

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को इस बात का शक है कि शिवप्रताप की हत्या राजनीतिक रंजिश की वजह से की गई है। 

पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। 

सोनभद्र में जुलाई में हुआ था हत्याकांड 

17 जुलाई 2019 को सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दस आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और दर्जनों घायल हुये थे। इस मामले पर काफी विवाद हुआ था।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला