लाइव न्यूज़ :

धान काटने गए थे परिवार के लोग, खेलते-खेलते कुएं के पास 11 और 6 साल की दो मासूम बहन गई और गिरी, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2022 16:53 IST

उत्तर प्रदेशः कोतवाली प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि कुसुम्हा गांव में एक व्यक्ति के यहां 12 दिन पूर्व लऊवा चेरूई गांव से आठ मजदूर सपरिवार धान काटने आए थे जिनमें से एक परिवार घर लौट गया था जबकि सात परिवार के मजदूर शुक्रवार को दोपहर बाद धान काट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकुएं के पास खेल रही थीं और पैर फिसलने से दोनों कुंए में गिर गईं।धान काट रहे मजदूरों ने जब रामाशंकर की पुत्रियों को वहां नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू की।राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोनभद्रः सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में शुक्रवार शाम को कुएं में गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी। दोनों कुएं के पास खेल रही थीं और पैर फिसलने से दोनों कुंए में गिर गईं।

 

कोतवाली प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि कुसुम्हा गांव में एक व्यक्ति के यहां 12 दिन पूर्व लऊवा चेरूई गांव से आठ मजदूर सपरिवार धान काटने आए थे जिनमें से एक परिवार घर लौट गया था जबकि सात परिवार के मजदूर शुक्रवार को दोपहर बाद धान काट रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मज़दूर रामाशंकर की दो मासूम बेटियां सीमा (11) और सुषमा (6) पास में ही स्थित कुएं के समीप खेल रही थीं तथा खेलते-खेलते दोनों कुएं के पास चली गईं और पैर फिसलने से कुंए में गिरकर डूब गईं। उन्होंने बताया कि धान काट रहे मजदूरों ने जब रामाशंकर की पुत्रियों को वहां नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू की।

इस दौरान मजदूरों ने कुएं में झांककर देखा तो तो पता चला कि दोनों उसके अंदर गिर गयी हैं। उनके अनुसार संबंधित किसान के साथ ग्रामीणों ने मशीन लगाकर पहले कुएं से पानी निकाला, फिर दोनों बच्चियों का शव बाहर निकाला। सूचना पर पहुँची राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोटा के गैपरनाथ जलप्रपात में डूबने से दो छात्रों की मौत 

राजस्थान के कोटा शहर में गैपरनाथ जलप्रपात में डूबने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बिहार के मधुबनी निवासी छात्र रवि मेहरान (20) और मध्य प्रदेश निवासी छात्र नैतिक सोनी (17) की बृहस्पतिवार देर शाम डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मेहरान कोचिंग संस्थान से राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) जबकि सोनी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दोनों के शव शुक्रवार सुबह निकाले गए। पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक स्कूटी किराए पर ली थी और मयंक मिश्रा (17) नामक अपने एक मित्र के साथ गैपरनाथ कुंड में पिकनिक मनाने के लिए गए थे।

कोटा के जिलाधिकारी ओ पी बंकर और कोटा सिटी के पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान का जायजा लिया। रवि मेहरान और नैतिक सोनी पिछले चार महीने से शहर के इंदिरा विहार इलाके के एक छात्रावास में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मयंक मिश्रा भी पिछले सात महीने से शहर के राजीव गांधी नगर इलाके में एक छात्रावास में रह कर परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

आरके पुरम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे शहर के नजदीक गैपरनाथ जलप्रपात (कुंड) में एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल पर गए थे। कोटा सिटी के पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने मीडिया को बताया कि जांच में पता चला है कि तीनों ने शराब पी हुई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया