लाइव न्यूज़ :

सोनभद्रः श्रद्धालुओं से भरी कार और ट्रक में टक्कर?, लक्ष्मी बाई , अनिल प्रधान, ठाकुर राम यादव और रुक्मिणी यादव की मौत, दिलीपा देवी, योगी लाल, सुलेन्द्री देवी एवं ढाई वर्षीय हर्षित गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 12:10 IST

Sonbhadra: श्रद्धालुओं की कार जब सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीपा देवी, योगी लाल, सुलेन्द्री देवी एवं ढाई वर्षीय हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले बभनी सामुदायिक चिकित्सालय भेजा गया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sonbhadra:उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के एक गांव में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिसके कारण दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि एक बोलेरो कार में सवार श्रद्धालु प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। श्रद्धालुओं की कार जब सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी।

एएसपी ने बताया कि इस दुर्घटना में लक्ष्मी बाई (30) , अनिल प्रधान (37) ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मिणी यादव (56) की मौत हो गई जबकि दिलीपा देवी, योगी लाल, सुलेन्द्री देवी एवं ढाई वर्षीय हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को पहले बभनी सामुदायिक चिकित्सालय भेजा गया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मध्य प्रदेश के सतना में लोगों को महाकुंभ ले जा रहा मिनी ट्रक एसयूवी से टकराया, तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के सतना जिले में रविवार को महाकुंभ के लिए लोगों को प्रयागराज ले जा रहे एक मिनी ट्रक और ‘एसयूवी’ कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मझगवा थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सतना-चित्रकूट राजकीय राजमार्ग पर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर यह दुर्घटना हुई।

टक्कर के बाद ट्रक पलट गया था। दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। अधिकारी ने बताया कि पिकअप ट्रक (मिनी ट्रक) में सवार लोग मध्य प्रदेश के जबलपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वहीं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में सवार लोग प्रयागराज से चित्रकूट होते हुए दमोह जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्र पटेल (52), मनीषा पटेल (31) और उनके बेटे जितेंद्र पटेल (11) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों में सवार दस अन्य लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा