लाइव न्यूज़ :

Sonali Phogat Death Mystery: सीबीआई जांच की मांग, खाप की सभा, कहा- सोनाली फोगाट की हत्या मामले की जांच से संतुष्ट नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2022 22:30 IST

Sonali Phogat Death Mystery: हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली पूर्व टिकटॉक स्टार और रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी रह चुकी फोगाट (43) की 22-23 अगस्त की रात गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देखाप सदस्यों ने गोवा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।फार्महाउस के बाहर स्थानीय ढाका खाप की सभा हुई।खाप के सदस्यों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर तख्तियां पकड़ी हुई थीं।

हिसारः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट के परिवार, और समुदाय के लोगों ने उनकी कथित हत्या के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने की मांग की है। इस बीच गोवा पुलिस का एक दल बुधवार को हरियाणा के हिसार जिले में पहुंचा।

यह दल पहले यहां सदर थाने गया। इसके बाद हिसार से करीब 10 किलोमीटर दूर सिरसा जाने वाली सड़क पर स्थित ढंढूर में फोगाट के फार्महाउस गया ताकि, मामले संबंधी सबूत एकत्र किए जा सके। फार्महाउस के बाहर स्थानीय ढाका खाप की सभा हुई। खाप सदस्यों ने गोवा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

खाप के सदस्यों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर तख्तियां पकड़ी हुई थीं। खाप के एक सदस्य ने कहा, ‘‘हम सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में की जा रही जांच से संतुष्ट नहीं हैं। अगर सीबीआई द्वारा मामले की जांच शुरू नहीं करवाई गई, तो हम आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेंगे।’’

हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली पूर्व टिकटॉक स्टार और रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी रह चुकी फोगाट (43) की 22-23 अगस्त की रात गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह मौत से दो दिन पहले अपने दो पुरुष साथियों के साथ गोवा पहुंची थीं।

गोवा पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने हाल ही में कहा था कि हरियाणा सरकार पहले ही मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के लिए गोवा सरकार को पत्र लिख चुकी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहले परिवार को यह आश्वासन दिया था।

फोगाट के भतीजे मनिंदर ने संवाददाताओं से कहा कि गोवा पुलिस के एक दल ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ ने भी फोगाट के परिवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह राज्य सरकार से दोबारा गोवा सरकार से मामले की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश करने के लिए आग्रह करेंगे।

धनखड़ के फोगाट परिवार से मिलने के बाद एक रिश्तेदार कुलदीप ने कहा, ‘‘हमने सीबीआई जांच की अपनी मांग दोहराई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इतने दिन बीत चुके हैं। गोवा पुलिस को अब तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट करना चाहिए था।

केवल सीबीआई जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है।’’ परिवार के सदस्य सीबीआई जांच की मांग दोहराने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री खट्टर से मिलने की योजना बना रहे हैं। एक रिश्तेदार ने कहा कि अगर जांच का आदेश नहीं दिया गया तो परिवार के सदस्य दिल्ली जाएंगे और केंद्र के समक्ष अपनी मांग रखेंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसोनाली फोगाटहरियाणागोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज