लाइव न्यूज़ :

बीमार मां को प्रोफेसर बेटे ने छत से फेंका नीचे, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 5, 2018 12:59 IST

गुजरात के राजकोट में  मां की देखभाल और इलाज से तंग आकर बेटे ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका।

Open in App

गुजरात के राजकोट में एक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां एक बेटे ने अपनी रिटायर्ड टीचर मां जयश्रीबेन नथवानी को चौथी मंजिल से फेंक कर मार डाला। मृतका ब्रेन हैमरेज से पीड़ित थी। आरोपी की मां चलने फिरने में लाचार थी। मां के देखभाल और इलाज से तंग आकर बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया।

दरअसल यह हादसा पिछले साल सितंबर का है। उस वक्त पुलिस ने फाइल को सुसाइड का रूप देकर बंद कर दिया था। पुलिस को अभी कुछ दिनों पहले एक सूचना मिली थी कि इस केस की जांच दोबार की जाए और घर की सीसीटीवी को खंगाला जाए। पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

 

कैमरे में कैद वीडियो में जयश्रीबेन को आखिरी बार उनका बेटा संदीप छत पर ले जाता दिखा, जबकि वापसी में वह अकेला था। इससे पुलिस का शक गहराया और उन्होंने संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने सच कबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने ही मां को छत से फेंका है। वह मां की बीमारी से काफी परेशान था। 

 पिछले साल कोलकता में भी एक ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। असल में कोलकाता में एक बेटा अपनी 96 साल की बूढ़ी मां को घर में बंद करके घूमने निकल गया था। यह घटना आनंदपुर में घटी और मां को अगले दिन दोपहर को बाहर निकाला गया था। 

 

टॅग्स :गुजरातक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?