लाइव न्यूज़ :

अररियाः पेट्रोल छिड़ककर घर में दामाद ने आग लगाई, सास और साले की मौत, ससुर और बेटी की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2021 19:30 IST

बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया पंचायत अंतर्गत नया टोला गांव का मामला है. घटना गुरुवार की रात्रि करीब दो बजे की बताई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देदामाद मोजस्सीम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी.परिवार के चार व्यक्ति गम्भीर रूप से झुलस गये.तलाकशुदा पुत्री बीबी नन्ही यहां नहीं थी.

पटनाः बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया पंचायत अंतर्गत नया टोला गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक दामाद ने घर में आग लगा दी, जिससे एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए.

इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के क्रम में मां-बेटे (सास और साले) की मौत हो गई. वहीं पिता और बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को इलाज के लिए भागलपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की रात्रि करीब दो बजे की बताई जा रही है.

आग लगने से बीबी मरजीना खातुन व दस वर्षीय पुत्र अबुजार की मौत हो गई, जबकि पिता मु. इरशाद व बारह वर्षीया पुत्री शाइस्ता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बताया जाता है कि आपसी रंजिश में फरसाडांगी गांव के इरशाद के दामाद मोजस्सीम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी.

घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार मामले की तहकीकात में जुट गये हैं. उन्होंने बताया कि मो. इरशाद की पुत्री नन्ही बेगम की शादी फरसाडांगी गांव के मोजस्सीम से करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी. इधर कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच तलाक हो गया था. फिर भी उनका दामाद लड़की को छोड़ना नहीं चाहता था.

इसी को लेकर दामाद द्वारा बराबर धमकी दिया जाता था. इस क्रम में गुरुवार की रात दामाद ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पेट्रोल छिडककर घर में आग लगा दी. जिससे एक ही छोटे से घर में सोये एक ही परिवार के चार व्यक्ति गम्भीर रूप से झुलस गये. इस दौरान उसकी तलाकशुदा पुत्री बीबी नन्ही यहां नहीं थी.

वह अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी. झुलसने वालों में इरशाद, उनकी पत्नी बीबी मरजीना, दस वर्षीय पुत्र अबुजार व 12 वर्षीया पुत्री शाइस्ता शामिल हैं. चारों को उपचार के लिए पहले पीएचसी पलासी भेजा गया था. लेकिन बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के क्रम में मां-बेटे की मौत हो गई.

वहीं पिता और बेटी को इलाज के लिए भागलपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से भाग निकला. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए