लाइव न्यूज़ :

सास ने नहीं परोसा गर्म चपाती तो दामाद को आया गुस्सा, पीटकर मार डाला, इंसानियत को शर्मसार किया

By भाषा | Updated: May 20, 2020 16:49 IST

मध्य प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गर्म रोटी बनाकर नहीं देने पर गुस्से में आकर अपनी 55 वर्षीय सास की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे गर्म रोटी बनाकर नहीं देने पर गुस्से में आकर अपनी 55 वर्षीय सास की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।यह घटना बिल्लौरा गांव के पास जंगल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को घटी। 

मध्य प्रदेश: गर्म रोटी बनाकर नहीं देने पर गुस्से में आकर अपनी 55 वर्षीय सास की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर के मंधाता पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश पटीदार ने बुधवार को बताया कि यह घटना बिल्लौरा गांव के पास जंगल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को घटी। 

उन्होंने बताया कि आरोपी सुरेश (35) धामनोद इलाके का रहने वाला है तथा शादी के बाद से ही अपनी ससुराल में रह रहा था। उन्होंने मृतक महिला गूजर बाई के पति के हवाले से बताया कि सोमवार देर रात को सुरेश के घर वापस लौटने पर उसकी सास ने उसे खाना परोसा, क्योंकि सुरेश की पत्नी जब तक सो चुकी थी। पाटीदार ने बताया कि सुरेश ने अपनी सास से खाने में गर्म चपातियां मांगीं। 

उसकी सास द्वारा इससे इनकार करने पर उसे गुस्सा आ गया और विवाद बढ़ने पर उसने लाठी से सास को पीट-पीट कर मार दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। उन्होंने बताया कि पिटाई के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर महिला का पति नानूराम व अन्य परिजन गूजर बाई को बचाने के लिए आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मंगलवार सुबह को नानूराम ने अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पाटीदार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया तथा मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए