लाइव न्यूज़ :

कहासुनी के बाद बेटे ने ली मां की जान, बर्तन धोते वक्त डंडे से किया हमला, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 24, 2022 11:15 IST

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र ने बताया कि बढौना डीह गांव की रहने वाली आशा देवी (50) को उनके बेटे सनी (22) ने डंडे से मारा-पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे पिता ने लड़के की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही है पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है

सुलतानपुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने कुछ कहासुनी होने के बाद अपनी मां की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र ने बताया कि बढौना डीह गांव की रहने वाली आशा देवी (50) को उनके बेटे सनी (22) ने डंडे से मारा-पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय मृतका अपने घर के बाहर लगे नल पर बर्तन धो रही थी, तभी उसकी बेटे से कुछ कहासुनी हुई, जिससे गुस्साए बेटे ने पास पड़े लकड़ी के डंडे से अपनी मां को पीटा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिश्र के मुताबिक, घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि लड़के के पिता ने सनी की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही है और उसका इलाज एक स्थानीय डॉक्टर से चल रहा है। मिश्र के अनुसार, पुलिस ने सनी को हिरासत में ले लिया है और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारSultanpur
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने