लाइव न्यूज़ :

सोलापुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, आग में तीन लोगों की मौत और 4 घायल, नासिक रसायन कंपनी की भट्टी में आग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 18:43 IST

सूचना मिलने के बाद दमकल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। बार्शी मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित है। 

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी की भट्टी (बॉयलर) में विस्फोट के बाद लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। आग और धुआं दूर से ही देखा जा सकता था।आवाज आसपास के गांवों में भी सुनाई दी।

मुंबईः महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बार्शी तालुका के शिराला स्थित इकाई में अपराह्न करीब तीन बजे आग लग गई।

उन्होंने कहा, ‘‘पटाखा निर्माण इकाई के अंदर विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सूचना मिलने के बाद दमकल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।’’ बार्शी मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित है। 

नासिक की रसायन कंपनी में विस्फोट के बाद लगी आग, एक की मौत ‍व 14 व्यक्ति झुलसे; बचाव अभियान जारी

महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को एक रसायन कंपनी की भट्टी (बॉयलर) में विस्फोट के बाद लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के गांवों में भी सुनाई दी। आग और धुआं दूर से ही देखा जा सकता था।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने औरंगाबाद जिले में एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “फंसे हुए तीन लोगों में से एक को बचा लिया गया है और दो को बचाने का प्रयास चल रहा है।” उन्होंने कहा, “देवलाली (नासिक जिले में) में वायु सेना स्टेशन बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराएगा।”

उन्होंने कहा कि यह घटना इगतपुरी तालुका में नासिक-मुंबई राजमार्ग के किनारे मुंढेगांव स्थित इकाई में सुबह करीब 11.30 बजे हुई जब कुछ कर्मचारी परिसर में थे। मुंढेगांव नासिक से लगभग 30 किलोमीटर और मुंबई से करीब 130 किलोमीटर दूर स्थित है। अग्निशमन दल, पुलिस और आपदा मोचन बल के जवान मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने कहा कि मौके पर आग बुझाने के साथ-साथ खोज एवं बचाव अभियान जारी है। संभागीय राजस्व आयुक्त राधाकृष्ण गामे ने संवाददाताओं को बताया, “विस्फोट के कारण आग लग गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई। 14 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है।”

उन्होंने कहा, “आमतौर पर, कंपनी में 20 से 25 लोग काम करते हैं। लेकिन, चूंकि यह नए साल का पहला दिन था, इसलिए रविवार को संख्या कम थी। परिसर में बड़ी घास उगी हुई है और हर जगह ज्वलनशील पदार्थ पड़ा हुआ है, ऐसे में हमारा पहला उद्देश्य आग पर काबू पाना है। आग लगने के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इसमें कुछ समय लगेगा।”

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि 11 घायलों को नासिक के सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, “जैसा कि यह एक स्वचालित संयंत्र था, विस्फोट के समय बहुत अधिक लोग मौजूद नहीं थे। सरकार बचाव कार्यों के लिए जो भी प्रयास करने की आवश्यकता होगी, करेगी, कोई कमी नहीं होगी। हमारे अधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक मौके पर हैं।”

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य के अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। नासिक की रहने वाली मंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा, “विभिन्न अस्पतालों - नासिक जिला सिविल अस्पताल, एसएमबीटी अस्पताल और अन्य चिकित्सा संस्थानों (जरूरत पड़ने पर) में 100 बिस्तर तैयार रखे गए हैं।” नासिक के पालक मंत्री दादा भुसे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे स्थिति की जानकारी लेने के लिए घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?