लाइव न्यूज़ :

सोहराबुद्दीन के भाई का विशेष सीबीआई अदालत में दावा, फर्जी एनकाउंटर के बारे में प्रजापति ने मुझे बताया था

By भाषा | Updated: November 17, 2018 21:59 IST

वह सीबीआई को दिये अपने इस बयान पर कायम रहा कि उसका भाई सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था वहीं सोहराबुद्दीन की पत्नी कौसर बी के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस ने उसे बाद में मार दिया।

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर (भाषा): सोहराबुद्दीन शेख के भाई ने शनिवार को यहां कहा कि तुलसीराम प्रजापति ने उसे गुजरात पुलिस द्वारा शेख के कथित अपहरण और बाद में नवंबर 2005 में फर्जी मुठभेड़ में उसकी मौत के बारे में बताया था। सोहराबुद्दीन का साथी प्रजापति खुद भी 2006 में एक कथित फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था। सोहराबुद्दीन के भाई रुबाबुद्दीन शेख ने यहां विशेष सीबीआई अदालत में बयान दिया।

वह सीबीआई को दिये अपने इस बयान पर कायम रहा कि उसका भाई सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था वहीं सोहराबुद्दीन की पत्नी कौसर बी के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस ने उसे बाद में मार दिया।

रुबाबुद्दीन ने अदालत को बताया, ‘‘सोहराबुद्दीन के साथी तुलसी प्रजापति ने मुझे बताया था कि जब मेरा भाई मारा गया तो वह मौजूद था। जब मैंने उससे पूछा कि उसे क्यों नहीं मारा गया तो उसने बताया कि वह हिंदू है, उसे सोहराबुद्दीन के साथ आतंकी नहीं बताया जा सकता था, जो मुसलमान था।’’ 

उसने कहा कि एक रिश्तेदार ने 26 नवंबर, 2005 को उसे बताया कि सोहराबुद्दीन मारा गया है और परिवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में उसकी लाश पहचानकर लानी होगी। उसने कहा कि हम अहमदाबाद गये। हमने आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के दफ्तर में जाकर एक अधिकारी से पूछा कि मेरा भाई क्यों मारा गया और कौसर बी कहां है तो कोई जवाब नहीं मिला। 

रुबाबुद्दीन के मुताबिक उसने गुजरात पुलिस को भी पत्र लिखा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने बताया कि उच्चतम न्यायालय में गुजरात और राजस्थान पुलिस के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग वाली याचिका दाखिल करने और कौसर बी का पता पूछने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल करने के बाद जवाब में गुजरात सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि वह भी मारी गयी।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला