लाइव न्यूज़ :

असम: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो गुटों में मारपीट, पुलिस को चलानी पड़ी हवा में गोलियाँ

By भाषा | Updated: September 14, 2018 19:07 IST

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर तीन दिन पहले पोस्ट करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है।

Open in App

तिनसुकिया (असम), 14 सितंबर: असम के तिनसुकिया में शुक्रवार को एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी विवादास्पद पोस्ट को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हुई और पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डूमडूमा थानाक्षेत्र में लोंगसोवाल और बुरा हापजान क्षेत्रों के लोगों के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर तीन दिन पहले पोस्ट करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है। कुछ लोगों ने मामले को पोस्ट करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को एनएच 37 जाम कर दिया और बुरा हापजान में उनके घर का घेराव भी किया।

उसके बाद बुरा हापजान और लोंगसोवाल इलाकों के लोगों के बीच झड़प हुई । लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया।

सूत्रों के अनुसार मौके पर पुलिस पहुंची ने हालात को नियंत्रित करने के लिए हवा में गोलियां चलायी। पुलिस की दो कंपनियां इलाके में तैनात की गयी है।

मामले का आरोपी फरार है। सूत्रों के अनुसार संघर्ष में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

टॅग्स :असमसोशल मीडियाफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला