लाइव न्यूज़ :

विमान से तार की आड़ में सोने की तस्करी, एयरपोर्ट पर 61.25 लाख रु. का सोना जब्त, 2 गिरफ्तार

By आनंद शर्मा | Updated: September 4, 2024 19:54 IST

सीमा शुल्क विभाग की एआईयू और एसीयू को विमान से सोने की तस्करी होने की गोपनीय सूचना मिली थी. इस आधार पर दोनों यूनिट के दल ने जाल बिछाकर नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्टÑीय विमानतल पर 3 सितंबर की तड़के 4.30 बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

Open in App
ठळक मुद्देविमान से तार की आड़ में सोने की तस्करीदो यात्रियों को नागपुर के एयरपोर्ट पर रंगेहाथों धर दबोचाएआईयू और एसीयू को विमान से सोने की तस्करी होने की गोपनीय सूचना मिली थी

नागपुर : सीमा शुल्क विभाग ने तार की आड़ में विमान से सोने की तस्करी कर रहे दो यात्रियों को नागपुर के एयरपोर्ट पर रंगेहाथों धरदबोचा. उनके पास से 61.25 लाख रुपए कीमत का 859.33 ग्राम सोना बरामद किया गया. ये यात्री कतर एयरवेज के विमान से दोहा से नागपुर पहुंचे थे. नागपुर के सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) और एयर कस्टम्स यूनिट (एसीयू) ने यह कार्रवाई सीमा शुल्क आयुक्त (नागपुर) अविनाश थेटे के मार्गदर्शन और निगरानी में की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा शुल्क विभाग की एआईयू और एसीयू को विमान से सोने की तस्करी होने की गोपनीय सूचना मिली थी. इस आधार पर दोनों यूनिट के दल ने जाल बिछाकर नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्टÑीय विमानतल पर 3 सितंबर की तड़के 4.30 बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपी हवाई यात्रियों ने अपनी दोनों ट्रॉली बैग में सिल्वर कलर के मोटे तार में सोना छुपाकर रखा था. तार के स्वरूप में सोने पर सिल्वर रंग का पदार्थ लगा हुआ था. इसे बैगेज स्क्रीनिंग मशीन में आमतौर पर आसानी से पकड़ा नहीं जा सकता है.

हालांकि, एआईयू के सहायक आयुक्त अंजूम ताड़वी को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर सहायक आयुक्त चरणजीत सिंह, अधीक्षक प्रकाश बी. कापसे, राजेश खापरे, मनीष पंढरपुरकर, नीता नालगे, निरीक्षक विशाल बोपटे, प्रियंका मीना और हवलदार शैलेंद्र यादव ने आरोपी हवाईयात्रियों के सोना तस्करी के मंसुबों पर पानी फेर दिया. एआईयू और एसीयू के दल ने इस कार्रवाई में कतर एयरवेज की फ्लाइट संख्या क्यूआर-590 से नागपुर आए संबंधित दोनों हवाई यात्रियों के पास से 24 कैरेट का क्रमश: 384.100 और 4745.230 ग्राम सोना जब्त करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

टॅग्स :नागपुरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट