लाइव न्यूज़ :

नोएडा: पार्क में बैठी 20 वर्षीय युवती के साथ छह लोगों ने किया गैंगरेप

By भाषा | Updated: November 15, 2019 10:48 IST

20 वर्षीय युवती कुछ दिनों से नौकरी तलाश रही थी। वह अपने एक परिचित युवक रवि को बुधवार शाम को एक नौकरी के लिए कुछ कागजात देने एफएनजी रोड के पास एक पार्क में पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देसाथियों के साथ मिलकर युवती को जबरन सुनसान खेत में ले गए।वहां उन्होंने उसका कथित सामूहिक बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट की।

नोएडा में छह युवकों द्वारा एक युवती का कथित सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। नगर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि नोएडा के गांव छिजारसी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती कुछ दिनों से नौकरी तलाश रही थी। वह अपने एक परिचित युवक रवि को बुधवार शाम को एक नौकरी के लिए कुछ कागजात देने एफएनजी रोड के पास एक पार्क में पहुंची।

दोनों बात कर रहे थे, तभी दो युवक वहां पहुंचे और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने युवती के दोस्त को डरा-धमका कर वहां से भगा दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती को जबरन सुनसान खेत में ले गए। वहां उन्होंने उसका कथित सामूहिक बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बुधवार रात को युवती के घरवालों को इस घटना की सूचना दी और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता अब भी जिला अस्पताल में भर्ती है। एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :गैंगरेपनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला