लाइव न्यूज़ :

सीवानः तीन बाइक सवार और 9 हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया, 67 लाख के सोने-चांदी और तीन लाख से अधिक कैश लूटे, हथियार लहराते मौके से फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2023 16:57 IST

अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान में घुसकर 67 लाख के सोने-चांदी के जेवर और तीन लाख से अधिक कैश लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देज्वेलरी शॉप में लूटपाट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दुकान में मालिक और ग्राहक बैठे हुए हैं।एक-एक कर दुकान के अंदर 5 अपराधी घुसते हैं।

पटनाः बिहार में बेलगाम अपराधियों के द्वारा प्राय: एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला सीवान जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार से सामने आई है, जहां 3 बाइक सवार 9 हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया है।

अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान में घुसकर 67 लाख के सोने-चांदी के जेवर और तीन लाख से अधिक कैश लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। ज्वेलरी शॉप में लूटपाट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दुकान में मालिक और ग्राहक बैठे हुए हैं। एक-एक कर दुकान के अंदर 5 अपराधी घुसते हैं।

दो बाहर खड़े रहते हैं। सभी के हाथों में पिस्टल भी दिखाई दे रही है। पहले 2 लोग काउंटर के अंदर घुस जाते हैं। बाकी के तीन सभी को धमकाने लगते हैं। अपराधी अपने साथ झोला भी लेकर आए थे। सभी दुकान के काउंटर में रखा कैश झोले में भरते हैं। इसके बाद सोने-चांदी के गहने भी बैग में रखते हैं।

जाते-जाते वो ग्राहकों के साथ भी लूटपाट करते हैं। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार जुगुल कुमार सोनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से व्यवसायियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

व्यवसायी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ फिरोज आलम ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद है। उसके आधार पर जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए