लाइव न्यूज़ :

पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या, अविवाहित प्रेमी जोड़े को परिजनों से विवाह की मंजूरी नहीं मिली, परिवार के लोग कर रहे थे विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2023 16:31 IST

सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजीव दीक्षित ने बताया कि अंकुर (20) और उसके पड़ोस में रहने वाली कांति (20) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रेमी जोड़े ने परिजनों से विवाह की मंजूरी नहीं मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।

सीतापुरः सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को अविवाहित जोड़े ने एक पेड़ से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लहरपुर थाना क्षेत्र के दारापुर गांव में अविवाहित प्रेमी जोड़े ने परिजनों से विवाह की मंजूरी नहीं मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजीव दीक्षित ने बताया कि अंकुर (20) और उसके पड़ोस में रहने वाली कांति (20) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि आज घटना की सूचना मिली और प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन अपने-अपने परिवारों के विरोध के कारण उन्होंने यह घातक कदम उठाया। दीक्षित ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।

शामली में युवक की गोली मारकर हत्या

शामली जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के खेड़ी करमू गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक ने बताया कि गौरव उपाध्याय (25) का शव लिलौन मार्ग पर एक खाली पड़े प्लॉट से पुलिस ने बरामद किया है।

एसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार, उपाध्याय शनिवार की रात कुछ लोगों के बुलाने पर घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार, गौरव के सिर में गोली मारी गई है जिससे उसकी मौत हुई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज