लाइव न्यूज़ :

घास काटने गई 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, लड़की ने शोर मचाया तो काम कर महिलाओं ने बचाया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2022 19:03 IST

रोहुआ निवासी दिलचन मंडल के बेटे सुशील मंडल और महेन्द्र मंडल के बेटे छबिला मंडल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

Open in App
ठळक मुद्देदोनों आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.एक फरवरी को एक अन्य नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी.पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.

पटनाः बिहार में सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

 

पीड़िता के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए अपने आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि बीते सोमवार को वह घास काटने के लिए खेतों की तरफ गई थी.

इसी दौरान रोहुआ निवासी दिलचन मंडल के बेटे सुशील मंडल और महेन्द्र मंडल के बेटे छबिला मंडल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित लड़की ने जब शोर मचाया तो खेतों में काम कर रही आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं.

जिसके बाद दोनों आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. जाते-जाते आरोपियों ने लड़की को हिदायत दी कि अगर उसने किसी को इस बात की जानकारी दी तो अंजाम ठीक नहीं होगा. बताया जाता है कि भुतही गांव में भी बीते एक फरवरी को एक अन्य नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी.

परिजनों द्वारा बीते तीन फरवरी को थाने में केस दर्ज कराने के बावजूद आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इलाके में आए दिन हो रही दुष्कर्म की वारदातों से ग्रामीण दहशत में हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास