लाइव न्यूज़ :

Sitamarhi poisonous liquor: महापर्व छठ की खुशी मातम में, जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, जिला प्रशासन में भी हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2023 15:39 IST

Sitamarhi poisonous liquor: गुरुवार शाम को सभी ने एक साथ शराब पी थी। शुक्रवार सुबह सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान एक-एक कर सभी की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे3 मौतें शुक्रवार को और 3 शनिवार को हुई। ये मौतें 3 गांवों में हुई।जिला प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।सीनियर अधिकारी पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

Sitamarhi poisonous liquor: बिहार के सीतामढ़ी जिले में महापर्व छठ की खुशी मातम में बदल गई। यहां जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि गुरुवार शाम को सभी ने एक साथ शराब पी थी। शुक्रवार सुबह सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान एक-एक कर सभी की मौत हो गई।

3 मौतें शुक्रवार को और 3 शनिवार को हुई है। ये मौतें 3 गांवों में हुई है। त्योहार के मौसम में एक साथ इतने लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर जिले के सीनियर अधिकारी पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम में ये लोग महुआइन में एक साथ शराब पीने गये थे।

 इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ने लगी और एक के बाद एक करके छह की मौत हो गई। मृतक बाजपट्टी थाना के सोलमन टोल, नरहा कला और बाबू नरहर गांव के रहने वाले हैं। तीनों गांव आस-पास ही हैं और छह की मौत के बाद तीनों गांवों में छठ पर्व के खुशी के अवसर पर मातम पसरा हुआ है।

मृतकों में बाजपट्टी थाना के सोलमन टोल के रामबाबू रॉय एवं बिक्रम कुमार, नरहा कला निवासी महेश रॉय और अवधेश रॉय, बाबू नरहर गांव के संतोष महतो और रौशन कुमार शामिल हैं। इधर, एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि 3 लोगों की मौत हुई है। मामला संदिग्ध है। फिलहाल जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए