लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ीः रात के अंधेरे में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी?, 22 वर्षीय प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2025 16:23 IST

Sitamarhi: महिला के परिजनों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक का विवाहिता के साथ पिछले तीन चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देविवाहिता सुंदरपुर बंटोलवा गांव निवासी जगदीश राय की पत्नी बतायी जा रही है।चिकना गांव निवासी रामाश्रय राय के 22 वर्षीय पुत्र राजा कुमार दिल्ली में होटल में काम करता था।राजा अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां घर के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया।

Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत भिट्ठा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बंटोलवा गांव में एक 22 वर्षीय युवक की उस समय हत्या कर दी गई, जब युवक रात के अंधेरे में अपनी शादीशुदा प्रेमिका रीना देवी से मिलने गया था। प्रेमी-प्रेमिका दोनों मिल ही रहे थे कि महिला के परिजनों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक का विवाहिता के साथ पिछले तीन चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विवाहिता सुंदरपुर बंटोलवा गांव निवासी जगदीश राय की पत्नी बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरौत थाना क्षेत्र के चिकना गांव निवासी रामाश्रय राय के 22 वर्षीय पुत्र राजा कुमार दिल्ली में होटल में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही अपने घर आया था। राजा अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां घर के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया।

मृतक राजा कुमार के पिता रामाश्रय राय ने बताया कि राजा कब सुंदरपुर गया परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। इसी बीच, पुलिस को सूचना मिली कि जगदीश राय के घर एक युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया है। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर जा ही रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में जगदीश राय और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस जगदीश राय की पत्नी से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम